पहलगाम हमले में शहीद लोगों को दी श्रद्धांजलि दी महासभा

(राकेश कुमार की रिपोर्ट)
माधौगढ़(जालौन)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जालौन के उरई में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के तत्वाधान में उरई नगर में पहलगाम हमले के विरोध में केंडिल मार्च का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष डा. विनोद पाठक मौजूद रहे। 
कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष रामभूषण उदैनिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों की टीम में जिलाध्यक्ष अखिलेश नागाइच के नेतृत्व मे रही स जिला महामंत्री सूरज, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कमल ठाकुर, पंकज ठाकुर, आदि लोग मौजूद रहे स जूलूस प्रदर्शनकारियों ने टाउन हॉल से गांधी चबूतरे तक मार्च किया। इस दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और महिलाएं शामिल हुए। सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन व्रत भी किया। गांधी चबूतरे पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। ष्पाकिस्तान मुर्दाबादष् और ष्आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगाष् के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। लोगों ने सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिलाअध्यक्ष रामभूषण उदेनिया ने कहा कि देश अब चुप नहीं रहेगा। उन्होंने पाकिस्तान से पनपने वाले आतंकवाद को जड़ से मिटाने की बात कही।
फोटो परिचय- आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते महासभा के पदाधिकारी 

Post a Comment

Previous Post Next Post