डॉ बी आर अम्बेडकर सामाजिक समिति ने निकाली भव्य शोभायात्रा’


’कोंच’(जालौन)। भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 134 बीं जयंती पर दिन सोमवार को डॉ बी आर अम्बेडकर सामाजिक समिति ने बिशाल शोभायात्रा नगर में निकालकर बाबा साहब को याद किया

 यह शोभायात्रा मुहल्ला गांधी नगर स्थित भीम पुस्तकालय से प्रारम्भ हुई और गाजे बाजे के साथ मुख्य मार्ग होते हुए चन्दकुआँ स्टेट बैंक अमरचन्द महेश्वरी इंटर कालेज पॉवर हाउस बजरिया होते हुए कैलिया चुंगी से भारत माता से कैलिया बस स्टैंड होते हुए छावला की पुलिया से पुनः अमर चन्द्र इंटर कालेज होते हुए स्टेट बैंक लवली चौराहा से नईबस्ती होते हुते रामगंज बाजार से नगर पालिका कार्यालय होते हुए सागर चौकी से पुनः गांधी नगर स्थित भीम पुस्तकालय पर बिश्रामित हुई शोभायात्रा का नगर में कई जगह भव्य स्वागत किया गया जिसमें भण्डारा जल पान आदि की व्यबस्था की गई शोभायात्रा में महान पुरुषों के चित्र भी झांकी स्वरूप सजाए गए थे जो शोभायात्रा साथ साथ चल रहे थे जिनमें प्रमुख रूप से महात्मा गौतम बुद्ध सन्त शिरोमणि रविदास जी महाराज महर्षि बाल्मीकि ज्योतिबा बाई फुले आदि के चित्र शोभायात्रा में शोभायमान हो रहे थे इस दौरान इंडिया गठबंधन के लोक सभा प्रत्याशी  नारायण दास अहिरवार प्रधानाचार्य ओम प्रकाश व स पा नगर अध्यक्ष सभाषद महेंद्र सिंह कुशवाहा माता प्रसाद अहिरवार अखण्ड प्रताप अवधेश चौधरी राम सेवक चौधरी नीरज चौधरी महेंद्र चौधरी आशीष दुबे उरई अंकित चौधरी उरई सतीश चौधरी राजाबाबू पत्रकार मनोज अहिरवार एडबोकेट उदय अहिरवार नईम कोमल सिंह उपेंद्र चन्देल ईश्वर दयाल नेपाल सिंह चमन चौधरी नीतेश महंत नगर नीलू गौतम रविन्द्र धीरू गुलेंटे अहिरवार बीरेंद्र पत्थर वाले पूर्व सभाषद उमाचरण कुशवाहा सहित तमाम लोग मौजूद रहे वहीं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शासन प्रशासन चप्पे चप्पे पर मुस्तेद रहा।
फोटो परिचय- शोभायात्रा निकालते बहुजन समाज के लोग

Post a Comment

Previous Post Next Post