,
उरई(जालौन)। संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सोमवार को कोरी चबूतरा विकास ट्रस्ट एवं रैपिड एक्शन टीम के संयुक्त तत्वावधान में भीमगोष्ठी और शांति पैदल मार्च का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल रहा रामलीला मैदान स्थित कोरी चबूतरा भवन, जहां सुबह 8 बजे कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।
गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, सामाजिक समरसता, संविधान निर्माण और शोषित-वंचित वर्गों के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। विचार मंच पर कोरी समाज के प्रमुख लोगों ने विचार साझा किए।
गोष्ठी के बाद सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग कतारबद्ध होकर शांति मार्च में शामिल हुए, जो रामलीला मैदान से अंबेडकर चौराहा तक निकाला गया। मार्ग में लोगों ने फूल बरसाकर और जगह-जगह ठंडे शरबत और पानी की व्यवस्था कर प्रतिभागियों का स्वागत किया।
अंबेडकर चौराहा पर पहुंचकर एआरटीओ राजेश वर्मा समेत अन्य विशिष्ट जनों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सेवा कार्यक्रम के तहत, रैपिड एक्शन टीम द्वारा वीरांगना झलकारी बाई प्रतिमा स्थल (पुराना कोंच बस स्टैंड) पर राहगीरों को शरबत वितरण किया गया, जिससे गर्मी में राहत मिली।
कार्यक्रम संचालन प्रमोद वर्मा (उसरगांव) ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विनोद वर्मा (अध्यक्ष, कोरी चबूतरा विकास ट्रस्ट), कामता प्रसाद वर्मा, प्रमोद वर्मा एडवोकेट, लाखन बैरागी, महेश वर्मा, सौरभ वर्मा, कामता गुरु (भजन प्रस्तुति) सहित बड़ी संख्या में कोरी समाज के गणमान्य नागरिक, महिलाएं व युवा मौजूद रहे।
फोटो परिचय- शांति मार्च निकालते रैपिड एक्शन टीम के कार्यकर्ता

Post a Comment