रामपुरा(जालौन)। आज ग्राम पंचायत नरौल के अम्बेडकर मुहल्ले के लोगो द्वारा भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती मनाई गई पूर्व प्रधान परमाल सिंह व कृष्णा प्रसाद दोहरे( पूर्व कंपनी कमाण्डर मध्य प्रदेश) ने कार्यक्रम का शुभारंभ डा. भीम राव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके बड़े ही धूम धाम से मनाया गया, इस अवसर पर उनके जीवन काल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
परमाल कनेरिया( पूर्व प्रधान) ने अपने संबोधन में कहा कि डा. भीम राव अम्बेडकर द्वारा यह नारा दिया गया है कि पहले शिक्षित बने उसके बाद संगठित हो तब अपने हक के लिए संघर्ष करें। लेकिन आज ख़ास तौर पर हम जैसे दबे कुचले लोगों के घर के बच्चे शिक्षा के प्रति बहुत कम जागरूक हो रहे हैं। और जो लोग जागरूक हैं उन्ही को लाभ मिल रहा है। अंतः आज समाज के उस निचली पीढ़ी के लोग शिक्षित नहीं होंगे तब तक समाज का विकाश पूर्ण रूप से नहीं हो पाएगा। अगर अम्बेडकर के बताए हुए मार्ग पर दलित/पिछड़े चले तो आने वाले समय में एक ऐसी क्रांति होगी जिससे पूरे भारत ही नहीं पूरे विश्व में परचम लहराएंगे।कृष्णा प्रसाद दोहरे ने बताया कि आज़ादी के इतने साल बाद भी गरीबों और वंचितों के हालात को देखकर यह साफ ज़ाहिर है कि हम लोग बाबा साहेब के विचारों को अभी भी अमल में नही ला पा रहे हैं। बाबा साहेब के विचारों को अमल में लाने और प्रसारित करने की ज़रूरत है। अंत में मिस्ठान वितरण कर कार्यक्रम को समाप्त किया।पूर्व प्रधान परमाल कनेरिया, कृष्णा प्रसाद दोहरे,किशना बाबा,रामबहादुर मास्टर, मातादीन मास्टर,प्रदीप कुमार, केदार नाथ, इंद्रजीत सिंह, सोनू,, रामकुमार, रामस्वरूप, मेबालाला चौधरी, दिनेश चौधरी, कुलदीप कनेरिया, नीलेश कुमार,अंकेश, सतेंद्र कनेरिया, , आर्यन देव अक्षदेव आदि अम्बेडकर मोहल्ला वासी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- ग्राम नरौल में अम्बेडकर जयंती मनाते ग्रामीण
फोटो परिचय- ग्राम नरौल में अम्बेडकर जयंती मनाते ग्रामीण
Post a Comment