शिक्षा और मेहनत एक ऐसी सुनहरी चाबी है जो बंद भाग्य के द्वार बहुत आसानी से खोल देती है - मूलचंद



0  बच्चों को आगे बढाने के लिए शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भी है अहम भूमिका - एसडीएम 
0 शिक्षा जीवन में अंधकार मिटाकर लाती है प्रकाश - अरविंद 
0 शिक्षा की जडें कडवी है लेकिन फल मीठा है - अशोक 
माधौगढ(जालौन) l कस्वा माधौगढ में रामेश्वर धाम के पास स्थित ऋषभ पब्लिक जूनियर हाईस्कूल का  सोलहवां बार्षिकोत्सव एवं अभिभावक सम्मेलन शनिवार को महक गेस्ट हाउस से डां.भरतलाल याज्ञिक की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन के मुख्य आतिथ्य में किया गया l मुख्य अतिथि ने कहा कि - "शिक्षा और मेहनत एक ऐसी सुनहरी चाबी है । जो बंद भाग्य के दरवाजे बहुत ही आसानी से खोल देती है"। बच्चों की शिक्षा में पाल्यों का भी बडा योगदान है।
 उन्होने कहा कि विद्यालय के संचालक एडवोकेट अखिलेश सविता निश्चित रूप से विद्यालय में अच्छा शिक्षण कार्य करवा रहे है। यह प्रतिभा बच्चों में साफ नजर आ रही है। उन्होने खुले मंच से कहा कि हर संभव मदद के लिए वह सदैव तत्पर है। विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि- "बच्चों की पढाई में जितनी भूमिका शिक्षकों की है। उससे अधिक भूमिका अभिभावकों की भी हैं"। अभिभावकों को बच्चे की हर क्रिया प्रतिक्रिया पर गौर करने की जरुरत है। उन्होने विद्यालय के बच्चों द्वारा अच्छी प्रस्तुति के बधाई ज्ञापित की प्रभारी निरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह ने कहा कि बच्चे प्रतिभाशाली होते हैं। उनकी प्रतिभा को निखारने की बडी जरुरत होती है। बच्चों ने जो मंच पर आकर अच्छे कार्यक्रम दिए हैं। जिससे साफ जाहिर होता है। विद्यालय की शैक्षिक बडी ही उतम है।
 विशिष्ठ अतिथि उपजा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री ने कहा कि बच्चों में हुनर की कोई कमी नहीं है । उन्हें उकेरने के लिए शिक्षक और अभिभावक एक निर्धारित मंच देते रहें उपजा के प्रदेश मंत्री /जिलाध्यक्ष उपजा अरविंद द्विवेदी जिला ब्यूरो दैनिक आज ने कहा कि ऋषभ स्कूल लगातार बीसों बर्षों से अनवरत माधौगढ क्षेत्र में शिक्षा देने का काम कर रहा है । इस विद्यालय के तमाम बच्चों तमाम सारे पदों पर सफलता हासिल की है। उन्होने कहा कि शिक्षा अंधकार मिटाकर प्रकाश लाने का काम करती है। उन्होने पिछले कार्यक्रम की याद तरोताजा करते हुए कहा कि पूर्व में सुलोचना सती नाटक में दर्शकों के आंसू बहाने को मजबूर कर दिया था यही आज की पुलवामा अटैक के प्रस्तुति ने निश्चित ही सभी की आंखों में आंसू लाने को मजबूर कर दिया है । उन्होने विद्यालय परिवार को बहुत ही बधाई देते हुए और तरक्की करने का शुभाशीष दिया है। पत्रकार ओम प्रकाश राठौर ने कहा कि एक अच्छी शिक्षा बेहतर भविष्य की नीव है। अच्छी शिक्षा की नींव विद्यालय द्वारा अनवरत रखी जा रही है। प्रांतीय शिक्षक नेता अशोक राठौर ने कहा कि शिक्षा की जडे कडवी है पर फल बहुत ही मीठा है। उन्होने बच्चों को उत्साहित करते हुए कहा कि आप खूब मन लगाकर पढो सफलता आपके कदम चूम लेगी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र सिंह राजावत ने कहा कि बच्चो जीवन में शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है। यह हमें हर उंचाई पर पहुचाने में सक्षम है। अच्छी सफलता के लिए बडे सपनों को सोचो और आगे बढो जिला संयोजक प्रधान संगठन प्रबल प्रताप सिंह राजावत प्रधान ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। इसके माध्यम से सारे रास्ते खुलते है। उन्होने कहा कि शिक्षा एक ऐसी मास्टर चाबी है जिससे सभी ताले खुलते है। विजय शंकर सिंह बडे पप्पू बंगरा जिलाध्यक्ष बीपी जनता दल ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। वहीं बच्चों के द्वारा किए गये कार्यक्रम से यह साफ जाहिर होता है। निश्चित रूप से विद्यालय परिवार बधाई के पात्र है । नगर पंचायत अध्यक्ष एडवोकेट राघवेन्द्र व्यास ने कहा कि  प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं है। बस इसे उकेरने की जरूरत है। उन्होने सरक्षकों से अपील की हैं कि अपने बच्चों की शैक्षिक प्रतिक्रिया पर गौर करना चाहिए प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि ऋषभ पब्लिक जूनियर हाईस्कूल लगातार बीसों बर्षों से अच्छी शिक्षा देने मे अग्रणी भूमिका निभा रहा है । सुनील शर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रिंस द्विवेदी अध्यक्ष व्यापार मंडल माधौगढ राजू  प्रधान रामू तिवारी महेश प्रताप सिंह विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष कुरौती जिला मंत्री भाजपा अनिल कुमार याज्ञिक पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैप्टन मास्टर सिंह तुलाराम बप्पा पूर्व प्रधान मुन्नालाल याज्ञिक निवर्तमान ब्लाक प्रमुख राहुल शाक्य सतीश दुहोलिया पूर्व प्रधान कुटरा गोपी कुशवाहा प्रधान कासिमपुर अरविंद गुप्ता प्रधान गढिया गब्बर सिंह राठौर प्रधान मींगनी रविन्द्र सिंह प्रधान हरिकृष्ण दिवाकर प्रधान कृष्ण कुमार नायक प्रधान धर्मेंद्र प्रजापति प्रधान अंशू कुशवाहा प्रधान नीरज प्रधान रामकुमार प्रधान कमलेश प्रधान बृजभूषण सिंह प्रधान बलवीर सिंह प्रधान समरथ पाल प्रधान नीरज कुमार तिवारी प्रधान प्रतिनिधि गोपालपुरा आदि ने भी संबोधित किया बच्चों ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत राष्ट्रीय गीत सहगीत कब्बाली रामलीला मुनि याचना मंचन कर दर्शकों का मन‌ मोह लिया तो वहीं बच्चों ने पुलवामा अटैक का सजीव चित्रण कर लोगों के ह्दय को कंपाते हुए आंसू निकालने को मजबूर कर दिया विद्यालय के संचालक एडवोकेट अखिलेश सविता प्रबंधिका सुषमा सविता सचिव लालजी राठौर अध्यक्ष कृष्णाप्रसाद राजा कोहिनूर सिंह दीपक सिंह निधिराज सविता ऋषभ कुमार नौसीन वानो डोली चौधरी कशिश शिवहरे रामबहादुर गौतम शिवदास सर्वेश यादव ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण बैज लगाकर सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया इस मौके पर परमात्माशरण त्रिपाठी विधान सभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी  किरन मिश्रा सुदेश मिश्रा  विनोद दुहोलिया रामौतार मनीष अजीत जयपाल सिंह चेतन राजकुमार एडवोकेट बन्नाम सिंह पाल वेद प्रकाश जितेंद्र सिंह यादव रामजी कृष्ण कुमार सोनी ऋषि सोनी रामप्रकाश माताप्रसाद बडेलाल बनवासी लाल ऋतिक कुमार राजू दीक्षा मोहिनी रेनू पिंकी सीमा करिष्मा हरनारायण यादव संतोष पाल रोहित केशव सिंह प्रमोद शिवकुमार आशिब खां उदय सिंह भोजराज सिंह यादव रामकुमार राजवीर पाल किरन वर्मा गजेन्द्र संदीप सिंह दिनेश पाल विद्याधर अहिवरन राजवीर सिंह मायावती सोनू सिंह सुरेन्द्र सिंह महताब सिंह पाल विनय पाल रामफल रेखा बृम्हा देवी रामौतार संगीता देवी मालती देवी रश्मि देवी नीलू सिंह प्रहलाद संध्या देवी आशुतोष द्बिवेदी नगर अध्यक्ष सपा मंजू देवी राजकुमारी संतोषी कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में अभिभावक बच्चे और गणमान्य लोग मौजूद रहे है। कार्यक्रम का सफल संचालन डीके सर और निधि मेम ने किया सफल कार्यक्रम का आभार इंजीनियर ऋषभ कुमार सविता ने जताया l

Post a Comment

Previous Post Next Post