0 उरई के अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए लाइन में लगा पड़ा लोगों को
0 बसपा कांग्रेस सपा एवं सामाजिक संगठनों के हजारों कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम
उरई(जालौन)। सिंबल आफ नॉलेज भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्मदिवस आज पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय उरई के साथ ही कोच, कालपी, जालौन, रामपुरा,कुठौंद एवं अन्य स्थानों पर शोभा यात्रा निकाली गई गांव-गांव गोष्ठियों का आयोजन किया गया सुबह से ही अंबेडकर चौराहे पर शुरू हुआ माल्यार्पण का सिलसिला शाम तक चलता रहा शाम के समय अंबेडकर चौराहे से दल गंजन चौराहा बजरिया रोड होकर माहिल तालाब घंटाघर से शहीद भगत सिंह चौराहा होते हुए करमेर रोड राजकीय इंटर कॉलेज में भव्य जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही बाहर से आए विद्वानों ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला।
आज बाबा साहब के जन्म दिवस को देखते हुए जिला मुख्यालय उरई के अंबेडकर चौराहे पर इस बार माल्यार्पण करने वाले अनुयायियों की संख्या हजारों में रही सुबह से ही बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों का ताँता लग गया था जो शाम तक चलता रहा डॉ अंबेडकर भीमराव जन्मोत्सव आयोजन समिति द्वारा अंबेडकर चौराहे पर भंडारे का आयोजन किया गया तो एससी एसटी बेलफंयर टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा भी अलग से लंगर लगाया गया था इस बार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अपना पंडाल लगाकर मिष्ठान वितरण किया। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री चैनसुख भारती, वरिष्ठ नेता रामशरण जाटव के साथ ही जिला अध्यक्ष डॉ बृजेश जाटव पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर सुरेश कुमार गौतम पूर्व जिला प्रभारी राजेश जाटव मंडल कोऑर्डिनेटर कैलाश पाल वरिष्ठ नेता देवेंद्र कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष संजय गौतम, अतर सिंह पाल, धीरेंद्र सिंह चौधरी, शैलेंद्र शिरोमणि, वउदयवीर दोहरे, संजय भदोरिया आदि तमाम बसपा नेताओं ने माल्यार्पण किया पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी उषा सिंह ने वरिष्ठ समाजसेवी रामशरण जाटव के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर, राजीव नारायण मिश्रा, जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर, वरिष्ठ नेता अयूब अंसारी, अशोक द्विवेदी, संतोष ठाकुर, मेराज सिद्दीकी, शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तो सांसद नारायण दास अहिरवार समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी, जिला अध्यक्ष दीप राज गुर्जर, वरिष्ठ नेता महेश चंद्र शिरोमणि ,पूर्व मंत्री श्री रामपाल, संतोष कोरी, लाखन सिंह कुशवाहा, समाजवादी महिला जिला अध्यक्ष कुसुम लता सक्सेना, रश्मि पाल, प्रमोद सविता ,रामरतन प्रजापति, जयदेव सिंह यादव, के के प्रजापति, जिला महासचिव जमालुद्दीन पप्पू, वीरेंद्र सिंह यादव, लल्ला सभासद, आर एल विश्वकर्मा भाकपा माले के कामरेड राम सिंह चौधरी जिला संयोजक कामरेड राजीव कुशवाहा तथा मूल शरण कुशवाहा समाजसेवी कुलदीप बौद्ध के अलावा तमाम सामाजिक संगठनों की प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा के नारे लगाये।
फोटो परिचय- अम्बेडकर चौराहे पर माल्यार्पण के लिए लाइन में लगे लोग,तथा बसपा,कांग्रेस एवं सपा नेता
Post a Comment