0 धर्मार्थ योजना से बबीना-सूर्य मंदिर की बनेगी सड़क
कालपी(जालौन)। विधायक विनोद चतुर्वेदी के प्रयासों से 220 विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों की 570 लाख रुपए की लागत से नई सड़कों के निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है तथा कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को बजट की पहली किस्त भी आवंटित कर दी गई है जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
उक्त आशय से जानकारी देते हुए विधायक विनोद चतुर्वेदी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव राजेंद्र प्रसाद के पत्र के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2024-25 में संतुलित क्षेत्रीय विकास बुंदेलखंड निधि योजना के तहत कालपी तहसील के ग्राम कुरहना से मवई ब्राह्मण गांव तक संपर्क मार्ग का निर्माण 242 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा। इसके लिए पहली किस्त के रूप में 121 लाख रुपए शासन के द्वारा आवंटित कर दिए गए हैं। इसी प्रकार धर्मार्थ योजना के अंतर्गत बबीना, हासा, मदरा लालपुर स्थिर सूर्य मंदिर तक संपर्क मार्ग चौनेज में चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के लिए 328 लाख के बजट की मंजूरी दी गई है तथा शासन से 262 लाख रुपए की किस्त भी जारी कर दी गई है। विधायक ने बताया कि कालपी विधानसभा क्षेत्र में दर्जन भाई नई सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव शासन में लंबित है जल्द ही उन्हें भी मंजूरी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग कार्यदायी संस्था के रूप में कार्य करेगी। विभागीय अवर अभियंता बृजेंद्र सिंह ने बताया कि कार्य योजना तैयार करने की कार्रवाई गतिशीलता से चल रही है।
Post a Comment