0 फॉस्टर किट्स एंड पब्लिक स्कूल में मनाया गया पृथ्वी दिवस
उरई(जालौन)। शहर के डीवीसी स्कूल रामनगर के पास स्थित फॉस्टर किट्स एंड पब्लिक स्कूल में मंगलवार को अर्थ डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने पौधों के गमले तैयार कर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को भेंट किए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में स्कूल की चेयरमैन विनीता मैसी और प्रिंसिपल रूचि सक्सेना ने बच्चों के साथ मिलकर पर्यावरण बचाने की शपथ ली।
उन्होंने बच्चों को ग्रीन हीरो बताते हुए कहा कि यह छोटी-छोटी पहलें ही बड़े परिवर्तन का आधार बनती हैं। बच्चों की टीम में ध्रुव राजपूत, परी गुप्ता, शिवान्या, उज्जल गौतम और अर्नव दीक्षित शामिल रहे, जिन्होंने जिलाधिकारी राजेश पांडेय, पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार,अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद उरई रामअचल कुरील बीएसए, कृषि अधिकारी, मेडिकल कॉलेज सीएमएस, महिला सीएमएस, नगर पालिका प्रतिनिधि सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को पौधों के गमले भेंट किए।
चेयरमैन विनीता मैसी ने कहा, “पृथ्वी दिवस हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि हम अपनी अगली पीढ़ियों को कैसी धरती सौंपना चाहते हैं। पर्यावरण को बचाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। प्रिंसिपल रूचि सक्सेना ने सभी से अपील की कि प्लास्टिक के प्रयोग को कम करें, वृक्षारोपण को बढ़ावा दें और प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ें। वाइस प्रिंसिपल कोमल नें कहा कि पृथ्वी हमारा घर है। आइए हम सब मिलकर इसकी रक्षा का संकल्प लें -पेड़ लगाएं, प्लास्टिक घटाएं और प्रकृति से प्रेम बढ़ाएं।
इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल कोमल,एडमिशन हेड प्रिया पुरवार, हेमलता, अंवेशिका, ऋचा, स्वाति, रीना, गरिमा, सहित समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो परिचय- अधिशाषी अधिकारी रामअचल कुरील को गमले भेंट करते बच्चे
Post a Comment