दलित किशोरी से मारपीट का मामला गरमाया, पीड़िता से मिले भीम आर्मी के कार्यकर्ता


0-प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग, पीड़िता को न्याय का दिलाया भरोसा
उरई(जालौन)। थाना जालौन क्षेत्र के ग्राम कुदरा करौदी में दलित किशोरी के साथ मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को दोपहर करीब 4 बजे खेत में बकरियां चरा रही किशोरी के साथ गांव के ही एक दबंग सवर्ण द्वारा मारपीट की गई, जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की तहरीर पर जालौन थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं घटना के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और हरसंभव मदद व न्याय का भरोसा दिलाया।

इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, जिला सह-संयोजक राघवेंद्र सिंह (पंडितपुर) एवं जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि अगर समय पर उचित कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि वे पीड़िता के साथ खड़े हैं और उसे न्याय दिलाकर ही चैन लेंगे।
फोटो परिचय- पीड़ितों से घटना की जानकारी लेते भीम आर्मी के कार्यकर्ता
फोटो नम्बर-3

Post a Comment

Previous Post Next Post