कालपी(जालौन)। बीती रात को हजरत शेखावत हुसैन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहे सालाना उर्स धूमधाम पूर्वक मनाया गया। उर्स के मौके पर कव्वाल पार्टी ने अपने कलाम प्रस्तुत कर अकीदतमंदों की जमकर वाहवाही बटोरी।
स्थानीय नगर की प्राचीन कर्बला ग्राउंड में स्थित दरगाह परिसर में
के उर्स के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हफीज भारती कानपुर ने अपने अंदाज में कव्वाली सुनाते हुये कहा- आ गये अब किसी रहनुमा की जरूरत नहीं।मीर का दामन हमें मिल गया,अब किसी नाखुदा की जरूरत नहीं।।
उर्स के अवसर पर अकीदतमंदों ने दरगाह फूल चादर चढ़ा करके मुल्क तथा कौम की तरक्की एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।
इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष फहीम ठेकेदार,, रफीक अहमद सुइयां,शमीम आदि सदस्यों के अलावा बब्बन मियां,नहीम अंसारी, सादिक अंसारी, सलीम राईन समेत काफी संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे। मंगलवार को सज्जाद होटल सगीर पप्पू की और से लंगर का आयोजन किया गया।जिसको अकीदतमंदों ने जमकर चखा।उर्स के अवसर पर कमेटी के सदस्यों के अध्यक्ष फहीम ठेकेदार ने सलीम अंसारी को माला तथा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
फोटो परिचय- कव्वालियों को पेश करते कव्वाल साथ में अकीदतमंद
Post a Comment