दौलतपुर में हर्ष उल्लास से मनाया गया बाबा साहब अंबेडकर का 134 वां जन्मोत्सव


0   महापुरुषों के विचारों से समाज को मिली नई प्रेरणा
उरई,(जालौन)। ग्राम दौलतपुर में शनिवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दशरथ सिंह यादव (फौजी) ने की, जबकि संचालन दीपेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब, तथागत बुद्ध और अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर की गई। श्रद्धेय नाथूराम बौद्ध और सुधाकर राव गौतम द्वारा त्रिशरण और पंचशील का वाचन कराया गया। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत पंचशील पट्टिका भेंटकर किया गया।

कार्यक्रम में काव्या गौतम ने गीत “मां सावित्रीबाई की सुन लो कहानी” के माध्यम से सावित्रीबाई फुले के योगदान को रेखांकित किया। वक्ताओं ने सम्राट अशोक, राहुल सांकृत्यायन और महात्मा ज्योतिबा फुले सहित अन्य महापुरुषों के सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। पूना पैक्ट, गोलमेज सम्मेलन, वोट का अधिकार, हिंदू कोड बिल और महिलाओं के शिक्षा अधिकार जैसे विषयों को भी विस्तार से प्रस्तुत किया गया।
शालिनी बौद्ध ने महिलाओं से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और समाज से अंधविश्वास व कुरीतियों को हटाने की अपील की। कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुआ, जिसके बाद अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नाथूराम बौद्ध, राजेंद्र सिंह पाल, केशव नंद कुशवाहा, श्रद्धानंद वर्मा, सुधाकर राव गौतम, सुभाष चंद्र (प्रवक्ता), बलवंत राय, भरत लाल, अरविंद खाबरी, शालिनी बौद्ध, अमर सिंह दोहरे (प्रवक्ता), दीपक गौतम, संत कुमार शिरोमणि, रामौतार वीजापुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post