उरई(जालौन)। भारतीय जनता पार्टी ने एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर महिला सम्मेलन इंद्रा पैलेस उरई में आयोजित किया जिसकी मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह रही कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की मुख्य अतिथि ने बताया कि एक देश एक चुनाव का अर्थ है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक ही समय पर कराए जा सकेंगे
वर्तमान में लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग-अलग समय पर आयोजित किए जाते हैं हम सभी की जिम्मेदारी है कि भारत के नागरिकों को एक देश एक चुनाव के बारे में जागरूक करें इससे चुनाव खर्च में कमी आ सकती है और मतदाताओं की भागीदारी बढ़ सकती है इससे भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सुधार हो सकता है मुख्य रूप से उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी सशी सोमेंद्र सिंह महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता प्रीती बंसल नेहा मित्तल रेखा वर्मा ममता स्वर्णकार अंजू सिंह अंजू अग्रवाल सीमा जादौन रजनी खरे पूजा शुक्ला आदि सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
फोटो परिचय- कार्यक्रम में उपस्थित महिला पदाधिकारी
फोटो परिचय- कार्यक्रम में उपस्थित महिला पदाधिकारी
Post a Comment