0 बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती का 69 वां जन्मदिवस धूमधाम से मना
0 रघुवीर धाम सभागार में उमड़ा बसपा कार्यकर्ताओं का हूजूम
उरई(जालौन)। बुधवार को यहां नगर के झांसी रोड पुल समीप स्थित रघुवीर धाम सभागार आज उस वक्त बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्साह और उमंग का साक्षी बना जब पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती के 69 वे जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में पहुंचकर जहां एक ओर अपनी मुखिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की तो वहीं इस बात के भी संकेत दे दिए कि आगामी चुनाव में कार्यकर्ता अपनी ताकत को दिखलाकर बहन मायावती को न सिर्फ प्रदेश के मुखिया की जिम्मेदारी बल्कि देश के प्रधानमंत्री के पद पर भी भेजने में पीछे नहीं हटेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य कोऑर्डिनेटर झांसी मंडल मानवेंद्र पटेल और मंडल प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम रहे तथा अध्यक्षता बसपा जिला अध्यक्ष किशनलाल पाल ने और संचालन जिला महासचिव उदयवीर दोहरे ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मानवेंद्र पटेल ने कहा कि समाज में भाईचारा और प्रेम तथा समता मूलक समाज की दिशा में बहन मायावती ने संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों का अनुकरण कर जो पहल की है वह अद्वतीय है। उन्होंने बहन मायावती के 69 वे जन्म दिवस पर उनकी दीर्घायु और मंगलमय कामनाएं दी।
इस मौके पर सभा को संबोधित करने वालों में मंडल प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम, किशनलाल पाल, चैनसुख भारती पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल, जिला प्रभारी राजेश जाटव, जगजीवन अहिरवार, कन्हैयालाल कुशवाहा, रफीउद्दीन पन्नू, मनोज कुमार दिवाकर, भगवती शरण पांचाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य राघवेंद्र पांडे, महेंद्र पाल सिंह, सुधीर चौधरी, संजय गौतम, महेंद्र, सुधीर चौधरी, कैलाश राजपूत, मनोज याज्ञिक, विकल्प प्रजापति, सुदामा सिंह चौहान, श्रीमती प्रियंका गौतम, सत्येंद्र पाल, संजय भदोरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि, हीरालाल चौधरी, अल्ताफ खान, मु.इसरार, रामकुमार गुप्ता, जितेंद्र दयाल, डा. देवेंद्र कुमार, जितेंद्र दोहरे, साकिर हसन, अमित भारती, नरेश बाबू राठौर, महेंद्र प्रताप सिंह, मिथलेश बरसार, रमेश चंद्र बाल्मीकि, दयाशंकर, शैलेंद्र कुशवाहा, सौरभ चौधरी, पंजक न्यामतपुर, अवधेश निरंजन, आत्माराम फौजी, रामसनेही बाबूजी, डा. रमेश दोहरे, सहित बड़ी की तादाद में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post a Comment