सहकारिता के बिना देश विकसित होना सम्भव नहीं: अरविंद द्विवेदी


0 सहकार भारती का 47 वां स्थापना दिवस मनाया कार्यकर्ताओं ने 
0 सहकार भारती लोगों को रोजगार के अवसर खोलेगी, बिना सहकारिता के किसी का भी भला नहीं
उरई(जालौन)। सहकार भारती के 47वें स्थापना दिवस का आज पाठक टॉवर उरई में धर्मेन्द्र द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सहकार भारती के नेतृत्व में स्थित पाठक टॉवर उरई में जिले की समस्त सहकार भारती टीम द्वारा विशाल आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में अरविन्द दुवे प्रदेश महामंत्री सहकार भारती मुख्य आतिथ्य के तौर पर पधारे थे जबकि सतीश चन्द्र कठैरिया प्रदेश मंत्री एवं अंचल अड़जरिया विभाग संयोजन की उपस्थिति में सहकारिता के आयोजन में सक्रिय टिप्स दिये गये। महेश पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष सहकार भारती एवं प्रेमकुमार पाठक द्वारा उक्त सहकारिता के विषय में लोगों में जुनून भरकर सहकारिता के क्षेत्र में लम्बे टिप्स दिये, जबकि संचालन के रूप में डा. ममता स्वर्णकार ने उक्त आयोजन में सभी लोगों का दिल जीतकर उक्त समारोह में चार चांद लगाए। पुरूषोत्तम दास गुप्ता, अखिलेश निरंजन ने उक्त सहकारिता को नया रूप देने का आश्वासन दिया।


उल्लेखनीय है कि देश में प्रति वर्ष 11 जनवरी से 18 जनवरी के मध्य सहकार भारती का स्थापना दिवस विभिन्न प्रदेशों एवं जिलों में मनाये जाने की प्रथा है, के तारतम्य में उक्त समारोह में मुख्य अतिथि अरविन्द द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सहकारिता के बिना देश विकसित होना सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि सहकार भारती लोगों को रोजगार के अवसर खोलेगी, बिना सहकारिता के किसी का भी भला नहीं है।प्रदेश मंत्री सतीश चन्द्र कठैरिया एवं विभाग संयोजक अंचल अडजरिया ने विस्तार से सहकारिता के बारे में महिलाओं को स्वावलम्बन एवं आत्म निर्भर होने के लिए मूल मंत्र दिये।


 जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र द्विवेदी ने समस्त मौजूद सहकार भारती के सदस्यों एवं प्रान्तीय जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया, उन्होंने प्रदेश महामंत्री से मांग की कि सहकार भारती परिवार के नये सदस्यों को मानदेय दिलाने का प्रयास किया जाए चाहें सोसायटी बनाएं या अन्य समूह बनाकर आर्थिक स्थिति उनकी मजबूत की जाए। उक्त आयोजन में सुमन गोस्वामी, चुन्नी राठौर, देवेन्द्र सिंह, रेखा सोनकिया, सरिता कुशवाहा, रानी दीक्षित, रीना वर्मा तुलसीनगर एवं शैलेष पांचाल , अभिषेक पटेल, लाखन सिंह बैरागी, संध्या चौहान, अर्चना गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी, ममता स्वर्णकार, गोपाल विश्नोई, बृजेश निषाद, रवि बाथम, विनय बाथम, रविन्द्र बाथम, श्याम प्रताप सिंह, अजय तिवारी, विष्णु शर्मा, डा. आलोक द्विवेदी, अमित पाण्डेय, शैलेन्द्र पांचाल, सोनपाल शर्मा, अरूण प्रताप सिंह, सीमा सिंह जादौन, अर्चना शुक्ला, सीमा सिंह जादौन, आशा देवी, रचना दुवे, रानी प्रजापति, रीना वर्मा गणेशगंज, अनीता वर्मा, रामनिवास शुक्ला, सरिता कुशवाहा, सहित इत्यादि सहकार भारती टीम के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post