प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कमलेश कमलेश बाबू के नेतृत्व में लगा आयुर्वेदिक शिविर
उरई (जालौन)राजकीय इंटर कॉलेज उरई में आयोजित 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी जालौन स्थान उरई के निर्देशानुसार चार दिवसीय 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ जो की राजकीय इंटर कॉलेज उरई में आयोजित था वहां पर आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा चार दिवसीय विशाल आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें रोगियों के स्वास्थ्य परीक्षण चारों दिन डॉक्टर आर ०के० गुप्ता वरिष्ठ सेवानिवृत आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय पुरवार -पोरवाल महासभा ,डॉ कमलेश बाबू प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उरई नगर, डॉ अंजना शर्मा, डॉ ज्योति सिंह, डॉ ०प्रखर चौबे, डॉक्टर मनीष सचान, डॉ रणविजय सिंह, डॉ ०सुलेखा वर्मा, फार्मासिस्ट अवधेश कुमार,फार्मासिस्ट श्री परशुराम वर्मा, कुर्बान अली, तेजपाल सिंह, श्रीमती अनु वर्मा, आदि लोगों ने स्वास्थ्य शिविर में अत्यधिक सहयोग किया एवं 7 दिनों से 15 दिन तक की निशुल्क दवाएं प्रदान की गई।
स्वास्थ्य शिविर में गायत्री यज्ञ में आए हुए भक्त जनों ने स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ लिया । चिकित्सकों द्वारा लोगों को जाड़ों में स्वस्थ रहने के विभिन्न उपाय बताए गए। शिविर का अवलोकन डॉक्टर एस० आर० अग्रवाल, डॉ ०जागृति कुमार गुप्ता, डॉ ०शिवम गुप्ता, कामता प्रसाद वर्मा, श्रीमतीअनु वर्मा, रेखा पोरवाल, मनीष पोरवाल, इंजीनियर सुरेश पुरवार, महेश पुरवार, राम प्रकाश, रामबली, सुनीता गुप्ता, रंजना पुरवार, ऋषभ गुप्ता, सौरभ यादव, भोलू, श्रद्धा पोरवाल , शिवांगी पोरवाल परमानंद पाल आदि लोग ने भी सहयोग किया। गायत्री महायज्ञ के स्वास्थ्य शिविर हेतु लगभग रुपया 50000 की औषधि ऊक्षा से जनरल मैनेजर डॉक्टर अभय तिवारी, मिलेनियम से अश्विनी गुप्ता, अमोघ से अवधेश तिवारी, नागार्जुन से मैनेजर श्रीवास्तव, चरक से जितेन चौधरी, प्रवेश से अतुल पाठक आदि लोगों ने औषधीय का सहयोग किया। उरई के मुख्य ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ के महेश सैनी द्वारा स्वास्थ्य शिविर मैं लगातार मार्गदर्शन किया गया।
Post a Comment