राजनीतिक दलों में सामाजिक कार्यों को लेकर अब दिखने लगा उत्साह


X  कांग्रेस कमेटी ने जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए कंबल 
X जरूरतमंदों के लिए आगे आना सबका नैतिक और मानवीय कर्तव्य - धीरेंद्र शुक्ला
उरई जालौन - सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को करने के प्रति अब राजनीतिक दल भी आगे आने लगे हैं इसी क्रम में बुधवार को  कांग्रेस कमेटी कार्यालय जनपद जालौन ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के मनसा अनुरूप अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव प्रभारी बुंदेलखंडउत्तर प्रदेश पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी जी के निर्देशन में जनपद जालौन कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में शहीद भवन कांग्रेस कार्यालय में श्रीमती शकुंतला पटेल द्वारा महिलाओं को अधिक सर्दी को देखते हुए कंबल वितरण किए गए । इस मौके पर कार्यवाहक जिला अध्यक्ष श्री शुक्ल ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना हम सबका नैतिक और मानवीय कर्तव्य है। 


 बताते चले कि पिछले कुछ दिनों से शीतलहर और ठंड का प्रकोप तेजी के साथ बड़ा है इसको देखते हुए कांग्रेस के प्रदेश स्त्री नेतृत्व के दिशा निर्देशन में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में श्रीमती शकुंतला पटेल ने जरूरतमंद गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए 

इस मौके पर उन्होंने  कहा हमारे नेताओं की मंशा है कि समूचे उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड से लहर से कोई इंसान हताहत ना हो पाए स शीत लहर से कोई भी व्यक्ति को कष्ट ना हो पाए कांग्रेस जनों को अपने-अपने जनपदों में इस बात का ध्यान रखते हुए जो गरीब मजदूर को जो बिना कंबल के सर्दी काट रहे हैं उनको कंबल देकर सर्दी से बचाया जा सकता है इसी मंशा के अनुरूप आज जिला कांग्रेस कमेटी ने वहां मौजूद सभी जरूरतमंद महिलाओं का अभिवादन किया और उन्हें कंबल वितरित किए ।

Post a Comment

Previous Post Next Post