कुठौंद थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में वारंट में फरार अभियुक्त गिरफ्तार


कुठौंद(जालौन)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने काफी समय से फरार चल रहे गैर-जमानती वारंट वांछित अभियुक्त को उसके आवास से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जालौन के मार्गदर्शन में की गई। अभियुक्त सुलतान सिंह पुत्र मलखान सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर, थाना कदौरा, जालौन लंबे समय से माननीय न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिस पर न्यायालय ने छठॅ जारी कर दिया था।
मामला मुकदमा संख्या 263/06, धारा 279, 337, 338, 304(।), 427 भादवि से जुड़ा है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक तिरमल सिंह और कांस्टेबल आशुतोष कुमार ने योजनाबद्ध तरीके से 3 जून 2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय में पेश कर दिया। कुठौंद पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण में अहम कदम माना जा रहा है।
फोटो परिचय- पुलिस हिरासत में वांछित

Post a Comment

Previous Post Next Post