कालपी(जालौन) । तहसील क्षेत्र के ग्राम बबीना गांव में स्थित मदिरा की दुकान को सुचारू रूप से संचालन करने के उद्देश्य से तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी तथा आबकारी निरीक्षक नागेन्द्र सिंह ने बैठक करके रणनीति तैयार की है।
तहसील के आबकारी निरीक्षक नागेन्द्र सिंह ने बताया कि बबीना गांव की आशा मोड बबीना की मदिरा शॉप की दिनांक 29.05.2026 को लॉटरी सिस्टम के आधार पर बबलू शिवहरे के नाम आवंटित हुई थी। जब अनुज्ञपि बबलू शिवहरे की दुकान का संचालन शुरू हुआ तो कई लोग नाराजगी जता कर कहने लगे कि आबादी क्षेत्र से दुकान को हटवाया जाए। जबकि पिछले 8 वर्षों से इससे पहले दुकान का संचालन होता रहा है।
मदिरा की मॉडल शॉप को शुरू कराने के लिए तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी तथा आबकारी निरीक्षक नागेन्द्र सिंह के द्वारा बुधवार को रणनीति तैयार की गई है महिला सिपाहियों, थानेदारों के साथ तहसीलदार व आबकारी निरीक्षक के द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
फोटो परिचय- रणनीति बनाते तहसीलदार व आबकारी निरीक्षक
Post a Comment