उरई(जालौन)। जनपद में चोरी की घटनाओं को रोंकने के लिए तथा ऐसी घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तगण की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मंे अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी व माल की बरामदगी के लिये जनपद पुलिस को निर्देशित किया गया था। इस पर अमल करते हुए जालौन कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चोरी की बाइकों को बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली जालौन पुलिस की टीम में उप निरीक्षक मनीष तिवारी कस्बा चौकी प्रभारी, सिपाही बृजवीर, नीरज, कुमरपाल, शिवेन्द्र आदि ने मुखबिर की सूचना पर नगर में आये दिन बाइकों की चोरी कर उनकी बिक्री करने में संलिप्त इमाम हुसैन उर्फ इमाम मंसूरी पुत्र स्व. मुस्तफा ग्राम चुर्खी, जितेन्द्र पाल पुत्र स्व. जगत पाल निवासी ग्राम चुर्खी, रामतोष पांचाल पुत्र स्व. लालाराम पांचाल निवासी ग्राम चुर्खी को गुरुवार को बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे धनौरा धंतौली मार्ग के पुल के समीप से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चोरी की बाइकों को बरामद कर लिया जबकि उनके गिरोह का मुख्य सरगना छोटेलाल उर्फ लादेन पुत्र कमलेश निवासी ग्राम चुर्खी भाग जाने में सफल रहा। पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीनों शातिर चोरों के विरुद्ध जनपद के कई थानों में मुकदमा पंजीकृत है। पकड़े गये चोरों ने यह भी बताया कि बाइकों की चोरी कर उनकी नंबर प्लेट हटाकर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनकी दूसरे लोगों को बेंच देते थे।
Post a Comment