कोंच(जालौन)। विकास खण्ड कोंच के ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष रामलला निरंजन व महामंत्री नरेंद्र परिहार की अगुआई में दिन बुधवार को खण्ड बिकास अधिकारी को एक पत्र देते हुए बताया कि ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम रोजगार सेवकों खण्ड बिकास कार्यालय में तैनात मनरेगा कर्मियों का मानदेय बिगत 8 से 9 माह से नहीं मिला है
जिससे सभी मनरेगा कर्मी आर्थिक संकट से परेशान हैं जिस पर ग्राम रोजगार सेवक बेलफेयर एशोसिएशन उत्तर प्रदेश के पत्रांक संख्या 152/2026 प्रांतीय आदेश पर दिनांक 2 जून 2026 से अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया गया ग्राम रोजगार सेवकों ने खण्ड बिकास अधिकारी से उचित कार्यवाही करते हुए मानदेय दिलाये जाने की मांग की है इस दौरान सुनील कुमार रामसेवक चंद्रभान नरेंद्र सिंह रामलाल प्रीति सिंह नामदेव सोनम पटेल लाल जी प्रसाद राम कुमारी जय राम हरि सिंह छोटेलाल सहित तमाम रोजगार सेवक व मनरेगा कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- मांग पत्र देते रोजगार सेवक
फोटो परिचय- मांग पत्र देते रोजगार सेवक
Post a Comment