रामपुरा (जालौन)। थाना रामपुरा में तैनात थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह के स्थानांतरण पर सोमवार को थाना परिसर में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना स्टाफ ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना की।समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विदाई समारोह में कई पुलिसकर्मियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रजत कुमार सिंह का व्यवहार हमेशा सहयोगात्मक एवं प्रेरणादायक रहा। अपने संबोधन में थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह ने कहा कि रामपुरा में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने समस्त पुलिसकर्मियों के सहयोग, समर्पण एवं टीम भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी भी उपलब्धि के पीछे पूरी टीम का योगदान होता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में थाना रामपुरा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- रजत कुमार सिंह को विदाई देते
फोटो परिचय- रजत कुमार सिंह को विदाई देते
Post a Comment