कोंच (जालौन)। भारतीय किसान यूनियन की एक आवश्यक बैठक दिन सोमवार को ब्लॉक परिसर में आहूत की गई उक्त बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक कुमार खैरी ने की इस बैठक में क्षेत्र के किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया जिसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चंद्र पटेल के नेतृत्व में किसानों ने खंड विकास अधिकारी को 17 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण की मांग की वहीं किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे धरना प्रदर्शन के लिए विवश होंगे।
ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगों में अन्ना (आवारा) पशुओं की समस्या का जिक्र करते हुए उन्हें तत्काल सरकारी गौशालाओं में भिजवाने तथा जिन गांवों में बिजली के खंभे टूट गए हैं वहां शीघ्र नए पोल लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई है इसके साथ ही जिन पात्र गांवों में श्नमामि गंगेश् योजना का चयन नहीं हो सका है उन्हें इस योजना में शामिल करने की बात कही गई है
ग्रामीण विकास और सफाई व्यवस्था को लेकर ग्राम पड़री में तालाब व नालियों की सफाई कराकर जल निकासी सुचारू करने तालाब से नरिया तक के नाले की सफाई कराने तथा राकेश के खेत से हरदोल लाला मंदिर तक नाले का जीर्णाेद्धार कराने की मांग की गई है किसानों ने ब्लॉक के कुल तालाबों में से भरे हुए तालाबों की जानकारी सार्वजनिक करने तथा चमारी व बसोब के सरकारी तालाबों पर हुए अवैध कब्जों को तत्काल हटाने की मांग भी उठाई है
ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चंद्र पटेल और अन्य किसान नेताओं ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य ठप पड़े हैं और अधिकारी समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। यदि प्रशासन ने इन सभी मांगों पर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए, तो भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक मुख्यालय पर उग्र धरना प्रदर्शन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चंद्र पटेल, चतुर सिंह पटेल सहित भारी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- मांग पत्र देते भाकियू कार्यकर्ता
Post a Comment