उरई (जालौन)। विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार से वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। इसमें जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, निवर्तमान प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों व अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
जिलाधिकारी ने सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के अनुपालन पर चर्चा करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक अपशिष्ट नियंत्रण एवं स्वच्छता गतिविधियों को जनआंदोलन का स्वरूप देने के निर्देश दिए।
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी ने एक अभिनव पहल करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को जनपद में 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्राचीन एवं विरासत वृक्षों का सर्वेक्षण एवं चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शतायु वृक्ष हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिनके संरक्षण के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त ग्राम अभियान तथा ‘स्वच्छ गांव-सुरक्षित जलवायु’ अभियान के सफल क्रियान्वयन का संकल्प दिलाया।
फोटो परिचय- कलेक्ट्रेट में वर्चुअल बैठक करते डीएम
Post a Comment