कालपी (जालौन)। कोतवाली कालपी पुलिस ने गुमशुदगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता महिला को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को न्यायालय के आदेश पर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला राजेपुरा राम चबूतरा निवासी 30 वर्षीय पूजा पत्नी जय सिंह के अचानक घर से लापता हो जाने पर परिजनों ने कोतवाली कालपी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की और जांच के दौरान उसे सकुशल बरामद कर लिया।
उसके बयान दर्ज किए गए। न्यायालय द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद महिला को उसके पति एवं परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। टर्ननगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र ने बताया कि गुमशुदगी के मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही थी। महिला के सकुशल मिलने और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया है।
फोटो परिचय- सकुशल बरामद महिला के साथ मौजूद पुलिसकर्मी
Post a Comment