जालौन। भारत विकास परिषद, प्रमुख शाखा जालौन की नवीन कार्यकारिणी ने स्थानीय अभिनन्दन गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं दीक्षा अधिकारी संजय मित्तल तथा विशिष्ट आतिथ्य प्रांतीय महासचिव एवं अधिष्ठापन अधिकारी नन्दगोपाल अग्रवाल रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनन्त गुप्ता, सचिव अनुरुद्ध विश्नोई (नीटू), कोषाध्यक्ष राजकुमार सोनी सहित उपाध्यक्षगण डॉ. नितिन मित्तल, जे.पी. मिश्रा, सुशील गुप्ता, पंकज अग्रवाल, धीरज बाथम, महिला संयोजिका ऊषा गुप्ता, सहसंयोजिका अनीता माहेश्वरी, शशि अग्रवाल, अनीता गुप्ता, साधना श्रीवास्तव, गतिविधि संयोजक महेश बिलैया, अनिल कुमार माहेश्वरी, सतीश सिंह सेंगर, सुनील गुप्ता, संयुक्त सचिव मनोज बाथम, मंगल सिंह चौहान, अजय श्रीवास्तव, सहकोषाध्यक्ष जसवंत तोमर को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। शाखा के नवीन सदस्यों ने भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर की विभूतियों समाजसेवी विष्णु दयाल गुप्ता, पत्रकार निरंजन लाल माहेश्वरी, शिक्षक रमेश चंद्र श्रीवास्तव, कृषिविद् कृपा शंकर खत्री कृ को उनके अतुलनीय सामाजिक योगदान के लिए माल्यार्पण, शाल, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रांतीय उपाध्यक्ष महावीर शरण गुप्ता, गतिविधि संयोजक उमाकांत गुप्ता, गल्ला व्यापार संघ अध्यक्ष प्रेम दास गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामजी गुप्ता, अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव, समाजसेवी मधु सिंहल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिला सदस्यों ने सर्वाइकल कैंसर एवं अन्य बीमारियों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। संचालन पवन अग्रवाल ने किया।
फोटो परिचय- पदभार ग्रहण करते नये पदाधिकारी
Post a Comment