कालपी(जालौन)। नगर के मोहल्ला तरीबुल्दा में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए जेवरात, नकदी और घरेलू सामान सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर ली। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के मुहल्ला मोहल्ला तरीबुल्दा निवासी देवीदीन पुत्र छोटेलाल ने बताया कि वह मजदूरी के लिए राजस्थान गया हुआ था और उसके घर में ताला लगा हुआ था। उसकी मां दूसरे मकान में रहती हैं। 1 जून की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी तब हुई जब उसकी मां घर के पास से गुजरीं और मकान के टूटे हुए ताले देखे। इसके बाद उन्होंने तत्काल देवीदीन और डायल-112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया। बुधवार को कोतवाली में दी गई तहरीर में देवीदीन ने बताया कि चोर घर से एक जोड़ी झुमकी, बाला, एक जोड़ी अंगूठी, बिछुआ, कमरबंद, एक जोड़ी पायल, बाल चोटी, दो जोड़ी तोड़िया, 15 हजार रुपये नकद, सोलर बैटरी, सोलर प्लेट और इन्वर्टर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने चोरी की घटना में मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर संदेह जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद कोतवाली पुलिस ने अब तक घटनास्थल निरीक्षण भी नहीं किया।
फोटो परिचय-चोरी की जानकारी देती महिला
Post a Comment