कुठौंद पुलिस की तत्परता से महिला को मिले खोए हुए दो कीमती मोबाइल


कुठौंद(जालौन) । जालौन जनपद के थाना कुठौंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला के खोए हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें सकुशल वापस सौंप दिया। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदिका ने अपने दो मोबाइल फोन गुम होने की सूचना थाना कुठौंद में दी थी। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने सर्विलांस एवं तकनीकी सहायता का सहारा लेकर मोबाइलों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए।
बरामद मोबाइलों में एक लावा एवं एक रेडमी कंपनी का स्मार्टफोन शामिल है, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹26,000 बताई गई है। थाने पर बुलाकर दोनों मोबाइल पूरी पारदर्शिता के साथ महिला को वापस सौंप दिए गए।
अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर महिला ने खुशी व्यक्त करते हुए कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे  की कार्यशैली, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की तथा जालौन पुलिस का आभार व्यक्त किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की ऐसी तत्पर कार्यवाहियां जनता का भरोसा बढ़ाने का काम करती हैं और अपराध नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
फोटो परिचय- मोबाइल सौंपते प्रभारी निरीक्षक

Post a Comment

Previous Post Next Post