खांगर समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने राजकुमार, प्रताप भान सिंह को मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी


0संगठनात्मक बैठक में समाज की एकता और उत्थान पर हुई चर्चा
उरई (जालौन)। अखिल भारतीय खांगर क्षत्रिय समाज की ओर से गुरुवार को गुरुरोपण महाविद्यालय, कुकरगांव में सम्मान समारोह एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राजकुमार खांगर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रताप भान सिंह ‘पिंटू’ परिहार को जालौन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में समाज के संरक्षक ठाकुर दद्दा मलखान सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरूप परिहार ग्वालियर के नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों और समाज के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता राम खिलौने परिहार उग्रापुर ने की। इस दौरान युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष पिंडारी सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं समाजजन मौजूद रहे। बैठक में विगत छह माह से रिक्त चल रहे जिला अध्यक्ष पद पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित समाजजनों ने सर्वसम्मति से प्रताप भान सिंह ‘पिंटू’ परिहार हरिपुरा के नाम का समर्थन किया। इसके बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार खांगर, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष पिंडारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने उनके नाम की घोषणा की। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और सामाजिक एकजुटता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में भूपत सिंह मास्टर, डा. बृजकिशोर, सूरज बाबू, धीर सिंह पिंडारी, राजकुमार परिहार सहाव, रजनीश ‘गुड्डू’ सहाव, प्रवेश बरहा, विजय सिंह इटवा, प्रकाश सेहपुरा, सुनील गोपालपुरा, मथुरा सिंह, समर सिंह तजपुरा, अमर सिंह, डा. जीएस परिहार, शिव प्रताप परिहार, दीपक अखनीवा, छोटू बरहा, बलबीर तीतरा और पवन गोवर्धनपुरा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय-नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत करते लोग 

Post a Comment

Previous Post Next Post