सीएम के पोस्टर पर अभद्रता, पुलिस ने एक गिरफ्तार किया—सख्त चेतावनी जारी



उरई (जालौन), 1 जून 2026। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में मुख्यमंत्री के पोस्टर के साथ अभद्रता का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में सीएम के पोस्टर पर आपत्तिजनक हरकतें करते दिखे व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी संवैधानिक पद या सार्वजनिक हस्ती के प्रति अभद्रता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस

मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र का है, जहां मुख्यमंत्री के पोस्टर पर अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके तुरंत बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया। आरोपी जितेन्द्र पुत्र कलकई (निवासी कुरहना आलमगीर, कालपी) को वीडियो प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वहीं, पोस्टर पर अभद्रता करने वाले मुख्य आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस का सख्त संदेश

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने कहा, "सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अभद्रता फैलाने वालों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।" उन्होंने लोगों से अपील की कि आपत्तिजनक सामग्री साझा न करें, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचित करें। फिलहाल मामले में गिरफ्तारी प्रक्रिया जारी है और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post