-गौशाला में गायों को गुड़ खिलाकर पूजा-अर्चना की
रामपुरा (जालौन)। नगर पंचायत रामपुरा की अध्यक्ष गायत्री वर्मा एवं उनके पति ओमप्रकाश वर्मा ने अपने वैवाहिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ सेवा और संस्कार के साथ मनाई। इस विशेष अवसर पर उन्होंने कान्हा गोशाला पहुंचकर गौमाता की पूजा-अर्चना की तथा गायों को फूल-मालाएं पहनाकर गुड़ और चना खिलाया।इस दौरान अध्यक्ष गायत्री वर्मा ने कहा कि वैवाहिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होना उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने बताया कि इस खुशी के अवसर पर गौसेवा कर आशीर्वाद प्राप्त करना उनके परिवार की आस्था का हिस्सा है। गौसेवा से मन को शांति मिलती है और समाज में सेवा का संदेश भी जाता है।
गोशाला में मौजूद लोगों ने दंपति को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। गोशाला परिसर में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा।
नगरवासियों ने भी अध्यक्ष गायत्री वर्मा और ओमप्रकाश वर्मा को बधाई देते हुए उनके इस प्रेरणादायी कार्य की सराहना की। गौसेवा और समाजसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को लोगों ने अनुकरणीय बताया।
फोटो परिचय- गायों को गुड़ खिलाती नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री वर्मा
Post a Comment