ऊमरी नगर में मेधावी छात्रों का सम्मान, विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन ने बढ़ाया उत्साह



रामपुरा(जालौन)।आज ऊमरी नगर में सुशीला देवी बाल विद्यालय एवं  एल डब्ल्यू एम कोचिंग सेंटर के तत्वाधान में एक भव्य शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माधोगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की आरती एवं पूजन के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। 

इसके पश्चात मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विधायक ने अपने संबोधन में छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि महेश प्रताप सिंह राजावत, जिला कार्य समिति सदस्य प्रिंस द्विवेदी, श्रीमती मधु भदौरिया, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. मनोज तिवारी, वरिष्ठ नेता समर सिंह सेंगर एवं धर्मेंद्र राजावत, मंडल संयोजक युवा मोर्चा राहुल सेंगर, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शिवकुमार याज्ञिक, ह्रदेश सेंगर, अनिल तिवारी तथा विद्यालय के संचालक दीपू सिंह सहित अन्य पदाधिकारीगण, अभिभावक, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
फोटो परिचय- मेधावी छात्रों को सम्मानित करते विधायक मूलचंद्र सिंह 

Post a Comment

Previous Post Next Post