कुठौंद(जालौन)। कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडितपुर में ससुराल वालों से प्रताड़ित होकर प्रियंका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका पुत्री श्याम विहारी दोहरे ने अपनी पुत्री की शादी हिन्दू रीत रिवाज के तहत सन 2017 में सुनील कुमार पुत्र सीताराम काने बोहरा थाना रोन जिला भिंड मध्य निवासी से करदी थी कुछ दिन तो ससुराल वालों ने प्रियंका को सही सलामत रखा लेकिन कुछ दिन बाद उत्पीड़न करने लगे जिससे प्रताड़ित होकर प्रियंका ने अपने माता-पिता के पास पंडितपुर में रहने लगी।
वह कई बार अपने ससुराल गई लेकिन ससुराल वालों ने उसको घर में नहीं घुसने दिया जिससे क्षुब्द होकर प्रियंका ने अपनी मायके में पंखे के कुंडे से लटक कर दुपट्टे से फांसी लगा ली जबकि प्रियंका के दो पुत्र हैं वंश,नयन पहला पुत्र 8 वर्ष का तथा दूसरा पुत्र पांच वर्ष का है दोनों पुत्रों के सर से मां का साया छिन गया है घटना की सूचना मृतका की मां के द्वारा कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे दी गई जो तत्काल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए थाना प्रभारी ने तत्काल फॉरेस्ट टीम को घटना की सूचना दी फॉरेस्ट टीम ने सावधानीपूर्वक जांच पड़ताल की थाना प्रभारी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की बेहोशी हालत में पड़ी मृतका की मां पुष्पा देवी को अपने हाथ से पानी पिलाया और मुह पर पानी का छिड़काव किया तथा शांतना देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की चिंता मत करो इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और परिवार वालों को भी धीरज बधाया।
फोटो परिचय-मृतका की मां को सान्त्वना देते प्रभारी निरीक्षक
फोटो परिचय-मृतका की मां को सान्त्वना देते प्रभारी निरीक्षक
Post a Comment