चार जून से निकलेगी ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’, चंद्रशेखर आजाद करेंगे शुरुआत : रविंद्र चौधरी


-- ‘व्यवस्था परिवर्तन दिवस’ पर एएसपी ने भरी मिशन 2027 की हुंकार
उरई (जालौन)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा बहुजन भागीदारी, सामाजिक न्याय और संविधान बचाने के संकल्प के साथ प्रदेशव्यापी “सत्ता परिवर्तन यात्रा” निकाले जाने की घोषणा की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद चार जून से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे।
पार्टी नेता रविंद्र चौधरी ने बताया कि 4 जून को “व्यवस्था परिवर्तन दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।

 इसी दिन बिजनौर जनपद के नगीना लोकसभा क्षेत्र से “सत्ता परिवर्तन यात्रा” का शुभारंभ होगा, जो उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा और 75 जिलों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा दलित, पिछड़े, आदिवासी, किसान, मजदूर, युवा एवं वंचित समाज की आवाज को मजबूत करने का कार्य करेगी। पार्टी “बहुजन संकल्प, सामाजिक न्याय और राजनीतिक हिस्सेदारी” के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। रविंद्र चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में बेरोजगारी,अन्याय,भेदभाव और सामाजिक उपेक्षा जैसे मुद्दों से जनता परेशान है। ऐसे में यह यात्रा बदलाव का संदेश लेकर निकलेगी। पार्टी के अनुसार यह केवल राजनीतिक यात्रा नहीं होगी, बल्कि संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक सम्मान और बहुजन समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने का जनआंदोलन होगी। इस दौरान जनसभाएं, संविधान चर्चा, सामाजिक न्याय संवाद और युवा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post