गरीब, किसान और वंचितों की आवाज बनेगा मानवाधिकार संघ - शैलेन्द्र प्रताप याज्ञिक


-- इमिलिया में हुई बैठक में जागरूकता अभियान और जनचौपाल चलाने का लिया संकल्प
उरई। ग्राम इमिलिया में मानस कर्तव्य मीडिया प्रेस क्लब समिति द्वारा संचालित अखिल भारतीय मानवाधिकार संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, सरकारी योजनाओं की पहुंच और गांव की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान पप्पू बाल्मीकि ने की।
अखिल भारतीय मानवाधिकार संघ के संस्थापक शैलेन्द्र प्रताप याज्ञिक ने कहा कि संगठन गरीब, किसान, मजदूर और वंचित समाज की आवाज बनकर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को संवैधानिक अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें संविधान, मानवाधिकार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित करने का प्रयास होगा कि पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचे। बैठक में संगठन के वॉलिंटियरों ने ग्रामीणों को वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन सहित विभिन्न
जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि जानकारी के अभाव और भ्रष्टाचार के कारण आज भी गरीब एवं जरूरतमंद लोग योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। बैठक में किसानों, मजदूरों और असहाय लोगों की समस्याओं को लेकर गांव स्तर पर जनचौपाल आयोजित करने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सामाजिक सौहार्द मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान रमेश बरार नन्ना, राघवेन्द्र, दीपू, भूपेन्द्र यादव मोंटी, मिथलेश नेता जी, मुमताज चच्चा, अनिल कुमार किंचू, रामाधीन बाबू, भगवान दास, गजराज, ओमप्रकाश, पंचम दादी, भूरे, श्रीराम, रामपाल, मोतीलाल, लल्लजू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद

Post a Comment

Previous Post Next Post