--भीषण लू एलर्ट को देखते हुये घरों में भी उपयोग किये जाने वाले गैस सिलेंडरों के उपयोग में भी रखें सावधानी
कालपी! अक्सर देखने में आ रहा है कि लोग खेतों में फसल कटाई के बाद बचे अवशेषों में आग लगा देते हैं, जंगल साफ करने के लिए भी सूखी घास फूस में आग लगाकर नष्ट करने की कोशिश करते हैं ऐसा बिल्कुल भी न करें क्योंकि इससे न केवल उपजाऊ भूमि की उर्वरा शक्ति कमजोर होती है बल्कि थोड़ी सी असावधानी कई घरों को जलाकर बर्बाद कर सकती है! उन्होंने भीषण लू एलर्ट को देखते हुये घरों में उपयोग किये जाने वाले गैस सिलेंडर के उपयोग में भी बड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी!
आज वर्तमान में बेहद संवेदन शील मुद्दे पर भावुक अपील करते हुये उप जिलाधिकारी कालपी अमित शेखर ने कहा कि गर्मी का प्रकोप चर्म पर है मौसम को देखते हुये सभी लोग ज्यादा से ज्यादा पानी पियें शरीर में पानी की कमी बिल्कुल भी न होने दे जरा सी भी दिक्कत होने पर चिकित्सक की सलाह से दवा ले और प्रयास रहे कि बिना आवश्यक काम से बाहर न जायें ज्वलन शील पदार्थों से थोड़ा एहतियात बरतें! उन्होंने एक बार पुनः दोहराया कि खेतों में फसल के बचे हुये डंठलों में आग न लगायें क्यों कि यह आग यदि बस्तियों की तरफ बढ़ती है तो उससे आम जन जीवन को नुकसान होने का डर है! इतना ही नहीं माचिस का उपयोग करने के बाद तीली को बिल्कुल बुझा दे उस पर तब तक निगरानी रखें जब तक उसमे धुआँ निकलना बंद न हो जाये! जलती हुई या सुलगती हुई चीज को कतई इधर उधर न फेंके!
Post a Comment