स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए सुधार के सख्त निर्देश


जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक कर स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं व पोर्टलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर पोर्टल पर वास्तविक प्रगति सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने एसएनए स्पर्श पोर्टल 2.0 एवं डीडीओ पोर्टल पर आशा, आशा संगिनी व जेएसवाई लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। आरसीएच पोर्टल पर कई इकाइयों की प्रगति लक्ष्य से कम पाए जाने पर नाराजगी जताई गई।
हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) चिन्हांकन की समीक्षा में छिरिया, कदौरा, पिंडारी, कुठौंद, कालपी, रामपुरा एवं अरवन के उपकेंद्रों पर विशेष ध्यान देते हुए एएनएम के क्षमता संवर्धन के निर्देश दिए गए। एफबीएनसी पोर्टल के तहत एनआरसी कार्यक्रम की बेड ऑक्यूपेंसी मात्र 59 प्रतिशत पाई गई। डीएम ने प्रत्येक ब्लॉक को प्रतिमाह न्यूनतम 25 बच्चे एनआरसी में भर्ती कराने का लक्ष्य दिया।

एसएनसीयू एवं एनबीएसयू इकाइयों में सीएचसी जालौन, माधौगढ़ एवं कोंच में कम एडमिशन पर नाराजगी जताई गई। ई-कवच पोर्टल के तहत आभा आईडी, गर्भवती पंजीकरण व सीबीएसी स्क्रीनिंग में धीमी प्रगति वाले ब्लॉकों को चेतावनी दी गई।राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में रामपुरा, कदौरा, कुठौंद, डकोर, उरई एवं अरवन की धीमी प्रगति पर डीएम ने प्रभावी रणनीति बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेते डीएम

Post a Comment

Previous Post Next Post