उरई(जालौन)। उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एक बड़े प्रशासनिक फैसले के तहत डा. महेंद्र सिंह को राजकीय मेडिकल कालेज, जालौन का नया प्राचार्य नियुक्त किया है। डा. सिंह वर्तमान में राजकीय मेडिकल कालेज कानपुर में पैथोलॉजी विभाग के आचार्य पद पर कार्यरत थे। शासन ने उन्हें अग्रिम आदेशों तक यह जिम्मेदारी सौंपते हुए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में जूनियर डॉक्टरों और व्यापारिक नेताओं के बीच हुए तनावपूर्ण संघर्ष के बाद से ही पूर्व प्राचार्य डा. अरविंद त्रिवेदी के तबादले की चर्चाएं तेज हो गई थीं। इस घटना के लिए डा. त्रिवेदी की लापरवाही और मनमानी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। मेडिकल कॉलेज में असुरक्षा का माहौल बन गया था, जिसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जूनियर डॉक्टरों को समझा-बुझाकर उनका आंदोलन समाप्त करवाया था। शासन के इस ताजा आदेश के बाद से मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक सुधार की उम्मीदें जग गई हैं। मेडीकल कालेज जालौन के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. प्रशांत निरंजन ने प्राचार्य अरविंद त्रिवेदी के तबादले की पुष्टि की है।
फोटो परिचय- डा. महेंद्र सिंह
Post a Comment