जालौन। नगर की मस्जिदों में शांति व भाइचारे के साथ ईद उल अजहा की नमाज पढ़कर मुल्क में अमन, शांति व भाइचारे की दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद राजनेताओं एवं समाजसेवियों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद उल अजहा की बधाई दी। वहीं, पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ मस्जिदों के आस-पास गश्त करता नजर आया।
ईद उल अजहा के मुबारक मौके पर नगर की विभिन्न मस्जिदों में शांति व भाइचारे के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क में अमन व शांति, अल्लाह की राह में कुर्बानी को कुबूल करने, गुनाहों से माफी की दुआऐं मांगी गईं। दुआ के बाद सभी एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। बकरीद की नमाज सबसे पहले मुहल्ला तोपखाना स्थित ईदगाह में कारी उवैश ने अदा कराई। मौलाना सुल्तान अहमद जामई ने दुआ कराई। तकिया वाली मस्जिद में शहर काजी मौलाना साबिर, मदरसा वाली मस्जिद में कारी उजैर, हुसैनी मस्जिद में हाफिज सईद, सुब्हानी जामा मस्जिद में मौलाना शहाबुद्दीन, वाले वाली मस्जिद में कारी सम्से आलम ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके अलावा बड़ी ईदगाह, मोती मस्जिद, इमाम चौक समेत एक दर्जन से अधिक मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान कहीं कोई अराजक तत्व नगर की शांति भंग करने की कोशिश न करे, इसके लिए सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रहा। इतना ही नहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही, सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी, कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद, इंस्पेक्टर क्राइम विनय मौर्य, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी भी पुलिस फोर्स के साथ नगर के विभिन्न मार्गों व मस्जिदों के आसपास गश्त करते नजर आए।
फोटो: ईद उल अजहा की नमाज अदा करते नमाजी।
Post a Comment