पूर्व अर्ध सैनिक कल्याण संस्थान ने कराया शरबत वितरण


- राहगीरों को गर्मी से मिली राहत दी दुआएं।।
उरई,(जालौन)। गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर बुधवार को पूर्व अर्ध सैनिक कल्याण संस्थान जालौन के द्वारा जिला परिषद रोड श्री हरि होटल के पास शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में राहगीरों, यात्रियों, वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई।
सुबह से शुरू हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया। संस्थान के कार्यकर्ताओं ने उत्साह और सेवा भावना के साथ व्यवस्थाएं संभालते हुए लोगों की सेवा की तथा त्योहार को सामाजिक सद्भाव और मानव सेवा से जोड़ने का संदेश दिया।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि भारतीय संस्कृति में पर्व केवल उत्सव तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता का माध्यम भी हैं। इसी उद्देश्य से गंगा दशहरा पर यह आयोजन किया गया, ताकि गर्मी में यात्रा कर रहे लोगों को राहत मिल सके। कार्यक्रम की लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और युवाओं को जनहित एवं सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। आयोजन के दौरान पूरे समय अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।
इस दौरान 
अध्यक्ष प्रमोद पाल ,उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार भास्कर तथा प्रवन्धक शिव शंकर बुधौलिया,उप प्रबंधक अनिल त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष श्यामकुमार प्रजापति,व आय ब्यय अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ,मनोज बुधौलिया,रविन्द्र शर्मा,महेंद्र सिंह,हनुमंत सिंह,एलन खान,भारत सिंह 
तथा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा संगठन के अध्यक्ष गंगाराम पाल अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे और हौसला अफजाई किया।।

Post a Comment

Previous Post Next Post