उरई (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के विश्वास, विकास और जनकल्याण पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन एलएस गार्डन, उरई में किया। कार्यशाला की मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित रहीं।
इस दौरान दीक्षित ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को जनपद के सभी बूथों पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी पौधरोपण करेंगे। उन्होंने बताया कि 8 जून से 14 जून तक सांसद, विधायक, एमएलसी और प्रबुद्ध जन घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। इस दौरान प्रत्येक जनप्रतिनिधि कम से कम 50 लोगों से संपर्क करेगा।
इसके अलावा 14 से 16 जून के बीच ब्लॉकवार जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जबकि 18 से 19 जून तक किसान मोर्चा द्वारा प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला होगी, जिसमें प्रगतिशील किसानों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। 21 जून को जिला एवं मंडल स्तर पर योग दिवस मनाया जाएगा।
कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, नागेंद्र गुप्ता, बाबा बालकदास, रामलखन, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर, प्रशांत द्विवेदी, विनोद अहिरवार, मनोज यादव, आनंद प्रताप, राघवेंद्र सिंह समेत मंडल अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Post a Comment