तथागत के उपदेशों से महकी उरई, खीरदान के साथ बुद्ध पूर्णिमा पर उमड़ा जनसैलाब


0अंबेडकर चौराहे पर धम्म ज्ञान उत्सव, बुद्ध की राह पर चलने का लिया संकल्प
 हिमांशु खरकिया
उरई(जालौन)। शांति और अहिंसा के अग्रदूत भगवान बुद्ध की 2589 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को उरई नगरी पूरी तरह धम्ममय नजर आई। बहुजन महानायक जन्मोत्सव आयोजन संयुक्त समिति के तत्वावधान में डा. अंबेडकर चौराहा पर आयोजित खीरदान एवं धम्म ज्ञान उत्सव में श्रद्धा का सागर उमड़ पड़ा। इस पावन अवसर पर शहर के कोने-कोने से आए बहुजन बुद्धिजीवियों और जागरूक नागरिकों ने तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग को आत्मसात करने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान समूचा वातावरण श्बुद्धं शरणं गच्छामिश् के पावन घोष से गुंजायमान रहा। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बुद्ध केवल एक महापुरुष नहीं बल्कि एक संपूर्ण विचार और जीवन दर्शन हैं, जिनकी प्रासंगिकता वर्तमान समय में और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षित समाज और समतामूलक राष्ट्र के निर्माण के लिए बुद्ध का करुणा और प्रज्ञा का सिद्धांत ही एकमात्र विकल्प है।

 आयोजन में उपस्थित भारी जनसमूह ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए धम्म की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस पुनीत कार्य में सामाजिक एकजुटता की भव्य तस्वीर भी देखने को मिली। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम, विजय रत्न, सुधाकर राव, दीपेंद्र सिंह, दीपक गौतम, महेंद्र दोहरे, रमाकांत दोहरे, किशन बाबू, प्रवेंद्र पाल सिंह, चंद्रशेखर, राजेंद्र पाल, शैलेन्द्र अहिरवार, दया चौधरी, ओम प्रकाश, राम प्रकाश गौतम ने व्यवस्थाएं संभालीं। सेवा कार्य में ऊषा सिंह, सुनीता रत्न, यशवंत राव, आनंद दोहरे, अनुराधा कठेरिया, कल्पना, साधना और ब्रजमोहन अहिरवार ‘बबलू’ सक्रिय रहे। धम्म चर्चा और प्रसाद वितरण में मिथुन,भगवतीशरण पांचाल, अरविंद्र खाबरी, अतुल अहिरवार, महेंद्र भाटिया, अमरजूलाल गौतम, श्याम सुन्दर चौधरी, नाथूराम बौद्ध, संत शिरोमणि, सुनील कुरकुरु, मलखान दोहरे, सुशील चौधरी, मानवेन्द्र बारा, रामऔतार गौतम, कृष्णकांत वर्मा, शैलेन्द्र वर्मा, अरुण कुमार, प्रधानाचार्य विकास कुमार, धीरेन्द्र चौधरी, प्रधानाचार्य पुनीत भारती, दीपक कुमार, अमर सिंह, शालिनी बौद्ध सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
फोटो परिचय- बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते लोग 

Post a Comment

Previous Post Next Post