-वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही के नेतृत्व में गरजा बुलडोजर
जालौन। नगर में लगातार लग रहे जाम और सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही के नेतृत्व में चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत नगर पालिका परिषद ने दो दिनों में 255 दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए 72340 रुपये का जुर्माना वसूला। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद दुकानदार स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा रहे है।
वहीं आम लोगों को लंबे समय बाद जाम से राहत मिलती नजर आई।
नगर के बिजलीघर के आसपास, फुटकर सब्जी मंडी, झंडा चौराहा, बस स्टैंड और प्रमुख बाजार में स्थायी दुकानदारों के साथ-साथ ठेला व ठिलिया संचालकों द्वारा फुटपाथ और सड़क किनारे अतिक्रमण कर लिया गया था। दुकानों का सामान सड़क तक फैल जाने और रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों के बीच सड़क पर निकलने के लिए कम ही जगह बचती थी। जिससे लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी और राहगीरों, वाहन चालकों परेशानी उठानी पड़ रही थी। हालत यह थी कि शाम के समय झंडा चौराहा और सब्जी मंडी क्षेत्र में अक्सर लंबा जाम लग जाता था और लोगों को निकलने में देर तक इंतजार करना पड़ता था। लगातार मिल रही शिकायतों और जनता की परेशानी को देखते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही ने पहले व्यापारियों और ठेला, ठिलिया संचालकों के पास जाकर उन्हें स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की अपील की। प्रशासन की सख्ती के बाद कई दुकानदारों ने खुद ही फुटपाथों से सामान हटा लिया, लेकिन जो लोग नहीं माने उनके खिलाफ नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान हटवाया गया और संबंधित दुकानदारों से अर्थदंड भी वसूला गया। ईओ सुशील कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका टीम के जेई प्रवीण कुमार, आरआई अनूप कुमार, सफाई नायक रामकुमार, संतोष आदि ने अभियान के दौरान कुल 255 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। प्रशासन की कार्रवाई का असर बाजारों में साफ दिखाई दिया और कई दुकानदारों ने चालान के डर से सड़क पर रखा सामान अंदर कर लिया। इससे बाजार में यातायात व्यवस्था सुधारी नजर आई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही ने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अतिक्रमण हटाने के बाद यदि दोबारा सड़क या फुटपाथ पर कब्जा किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बाजारों को व्यवस्थित रखना सभी की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी अपना सहयोग दें।
फोटो परिचय- अतिक्रमण हटवाते एसडीएम व अधिशासी अधिकारी

Post a Comment