मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेलों में 149 मरीजों का हुआ उपचार


-लू तथा भीषण गर्मी के मौसम से बचाव के लिये सतर्क किया
कालपी (जालौन)। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की योजना के तहत रविवार को कालपी, बाबई, नियामतपुर तथा महेवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकीय टीमों के द्वारा 149 मरीजों का उपचार करके लूं तथा गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने का परामर्श दिया गया।

रविवार  नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्साधिकारी  डॉक्टर अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 54 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 23 पुरुष, 31 महिला मरीज  शामिल रहे। इस दौरान शुगर के 5 टेस्ट किए जबकि बुखार तथा स्किन के 6- 6 मरीजों की जांच की गयी। राजकीय होम्योपैथी महिला चिकित्साधिकारी डॉ रंजना सिंह ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां देते हुये बताया कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से उपचार करने के लिये जागरूक किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में चिकित्साधिकारी डॉ शेख शहरयार, कर्मचारियों मनीष कुमार, कमलेश कुमार की मौजूदगी में आयोजित मेले में 22 मरीजों का इलाज किया गया। सरकारी चिकित्सालय बाबई में 45 मरीजों का इलाज हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नियामतपुर में चिकित्साधिकारी डॉ आदर्श गौतम की अगुवाई में आयोजित मेले में कर्मचारियों के द्वारा 28 मरीजों का इलाज किया गया। मेलों में कंडोम, टेबलेट तथा सामग्रियों का वितरण कर परिवार कल्याण कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर दिनेश गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इसलिए सभी लोग दोपहर में सतर्कता बरतें तथा किसी प्रकार की बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह पर उपचार करें। बिना वजह दोपहर में घूमने से बचाव करें।
फोटो परिचय- मरीजों का उपचार करते चिकित्सक डा पोरवाल

Post a Comment

Previous Post Next Post