कालपी(जालौन)। सहालग के दौर में बढ़ते यात्रियों को मद्देनजर रखते हुये रेलवे पुलिस के द्वारा सतर्कता तेज कर दी गई है। कालपी से होकर गुजरने वाली ट्रेनों तथा रेलवे स्टेशनों में जीआरपी चौकी इंचार्ज संजना सिंह की टीम के द्वारा चौकिंग की गई तथा संदिग्ध लोगों की तलाशी अभियान चला कर नियम विरुद्ध कार्य करने वाले 14 दोषियों के चालान काटने की कार्यवाही की गयी।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी बिपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में जीआरपी चौकी इंचार्ज महिला सब इंस्पेक्टर संजना सिंह की अगुवाई में पुलिस जवानों हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, सिपाहियों आशीष कुमार, अभिषेक कुमार, अशोक कुमार के द्वारा माह अप्रैल में निरंतर अभियान चला कर चौकिंग की गई। चौकी इंचार्ज के मुताबिक अप्रैल महीने में एमवी एक्ट के 7 लोगों के चालान काटे गए। जबकि नियम विरुद्ध हरकत करने पर अलग-अलग स्थानों में 7 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया है। एसपी के निर्देश पर 2-3 मई को कालपी के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 01 तथा 02 में एवं वेटिंग हॉल, बुकिंगहाल, टिकट घर, सर्कुलेटिंग एरिया, आउटर आदि स्थानो में तथा आने जाने वाली ट्रेनो में अपराध के रोकथाम एंव पुलिस की सक्रियता एंव यात्रियो के बीच सुरक्षा का मजबूत विश्वास पैदा करने हेतु आपराधिक तत्वों की सघन चेकिंग की गई । व ट्रेनो में लगे स्कोर्ट कर्मियो की चेकिंग करते हुये रेलवे स्टेशन कालपी में गस्त व भ्रमण किया गया। तथा यात्रियो को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस जवानों ने यात्रियों को चेताया
कि किसी भी अनजान या संदिग्ध वस्तु को छूना नही है। तुरन्त जीआरपी व आरपीएफ के जवानों को सूचना देनी है । जीआरपी चौकी इंचार्ज संजना सिंह ने बताया कि जीआरपी के जवानों के द्वारा कालपी रेलवे स्टेशन में ठहराव करने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऊसरगांव,आटा तथा सरसौखी रेलवे स्टेशनों में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
फोटो परिचय- स्टेशन में चेकिंग अभियान में जुटी चौकी इंचार्ज संजना सिंह व जवान
Post a Comment