आग लगने के कारण शोरूम में रखे इन्वर्टर, बैट्री व सामान जल कर राख

(विवेक मिश्रा)
जालौन। तहसील के पास स्थित इन्वर्टर बैट्री शोरूम में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आग लगने के कारण शोरूम में रखे इन्वर्टर, बैट्री व सामान जल कर राख हो गया। आग लगने के कारण लगभग 25 लाख का नुकसान होने की संभावना जतायी जा रही है।घटना के बाद मालिक परेशान है।
कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला नारोभास्कर निवासी इदरीश पुत्र अब्दुल का इनवर्टर व बैट्री का थोक व फुटकर का काम है। वह प्रिंस बैट्री के नाम से तहसील के अपना शोरुम बनाये हुए है।गुरुवार की रात को वह करीब 9 बजे शोरुम बंद करके चले गये थे। गुरुवार की रात को करीब 2 बजकर 45 मिनट के खरीब उनके परिचित का फोन आया तथा उसने सूचना दी कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। आग लगने की खबर लगते ही वह शोरूम पर पहुंच गये तथा शोरूम के ताले खोलकर शटर खोलने का प्रयास करने लगे। शटर गर्म होने के कारण वह शटर नहीं खोल पाये तथा उनकी आंखों के सामने शोरूम में आग धधकती रही ।उन्होंने शोरूम में आग लगने की सूचना कोतवाली पुलिस व दमकल को दी।घटना के बाद पुलिस व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गयी तथा आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक देर हो चुकी थी। शोरूम में रखा लगभग 25 लाख कीमत की बैट्री, इनवर्टर, केविल, इनवर्टर के मरम्मत का सामान व फर्नीचर जल कर राख हो गया था। शोरूम में लगी अज्ञात कारणों से आग के कारण मालिक को लगभग 25 - 27 लाख का नुकसान हो गया है जिससे घटना के बाद वह परेशान हो गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post