बिजलेंस की धड़ाधड़ छापेमारी से बिजली चोरों में मचा हड़कम्प


कोंच(जालौन) । बीते दिनों ही विजिलेंस टीम ने मोहल्ला भगत सिंह नगर मालवीय नगर आदि में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए बिजली चोरों को पकड़ा था अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था की विजिलेंस टीम ने पुनः दिन शुक्रवार को नगर में छापेमारी करते हुए बिधुत चोरों के खिलाफ अभियान चलाया।

          प्राप्त जानकारी के अनुसार विजिलेंस टीम के अवर अभियंता प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर अवैध कनेक्शनों को पकड़ा टीम की कार्यबाही के दौरान बिजली चोरी करने बालों में हफकम्प की स्थिति देखी गयी और कुछ लोग तो मौके पर ही अपने कनेक्शन ठीक करते हुए नजर आए इस दौरान विजिलेंस टीम प्रभारी मुहम्मद आसिफ सब इंस्पेक्टर सुनीता रविकांत लाइन मैंन गब्बर जीतेन्द्र संदीप सहित बिधुत कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post