विश्वविद्यालय स्तरीय डिग्री परीक्षाओं के लिए केंद्र में हुई व्यवस्था

कैफ रजा
कालपी (जालौन)। कल से शुरू होने वाले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय स्तरीय परीक्षा को लेकर कालपी कॉलेज कालपी में प्राचार्य डॉक्टर मधु प्रभा त्रिपाठी की अगुवाई में पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापक ने दावा किया है की नकल विहीन एवं शांतिपूर्वक तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है।
 11 अप्रैल 2026 से सम सेमेस्टर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं प्रारंभ है। (बी ए, बी एस सी, एम ए) द्वितीय चतुर्थ एवं छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं विश्वविद्यालय के सम्यक निर्देशन में सहायक केंद्र अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह नोडल प्रभारी सोमचंद चौहान, डॉ धर्मेंद्र, डॉक्टर विनीत कुमार चतुर्वेदी, चंद्रभान, प्रवीण कुमार,  एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से परीक्षाएं संपन्न होगी। तीन महाविद्यालय के सेंटर मधु टंडन महिला महाविद्यालय, राजकीय डिग्री कॉलेज, कालपी कॉलेज कालपी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post