विवेक मिश्रा
जालौन । भारतीय किसान सघ ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई।
भारतीय किसान संघ के जिलाध्क्ष अरूण कुमार सक्सेना के नेतृत्व में आनंद कुमार, अशोक तिवारी, अनूप द्विवेदी, प्रदुम्न दीक्षित इटहिया, भगवती शरण, राजकुमार, संजीव कुमार, श्रवण कुमार सिंह, रामपाल सिंह, हेमंत मोहित, राजेश पटेल, दिनेश, साहब सिंह निरंजन आदि ने एसडीएम हेमंत पटेल को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश व आलोवृष्टि से किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं। प्रभावित किसानों को 30000 रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाए। जिन किसानों की फसलें बोई गई थीं, उन्हीं को बीमित मानकर बीमा राशि का भुगतान किया जाए। जिन किसानों की फसलें दैवीय आपदा के चलते पूर्ण रूप से नष्ट हो गई हैं, उनका बैंक ऋण माफ किया जाए। जो बिजली लाइनें खराब हैं, उन्हें तत्काल दुरूस्त कराया जाए। निजी नलकूपों को 24 घंटे बिजली दी जाए। तहसील क्षेत्र में अभी सभी सरकारी गेंहू क्रय केंद्रों का संचालन शुरू नहीं हुआ है, उन्हें तत्काल शुरू कराया जाए। इसके अलावा बारिश व ओले गिरने की वजह से दागी हुई फसल को सरकारी क्रय केंद्रों पर बिना किसी कटौती के खरीदा जाए। किसानों ने उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग एसडीएम से की है।
फोटो परिचय- एसडीएम को ज्ञापन देते भाकिसं के लोग

Post a Comment