भा कि यू ने मासिक बैठक कर किसानों की समस्याओं से जुड़ा पत्र सौंपा


 (अरविंद दुबे)
कोंच(जालौन)। भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक दिन शुक्रवार को नवीन गल्ला मंडी परिषर में वीरेंद्र सिंह मुखिया की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसमें किसानों से जुड़े मुद्दों पर एक मत से विचार करते हुए ज्ञापन सोपा गया जिसमें पिछले दिनों अधिक बरसात व ओलावृष्टि से से जिन किसानों को नुकसान हुआ उन्हें बिना भेदभाव के मुआवजा दिलाया जाए अन्यथा भा कि यू धरने पर बैठने के लिए बाध्य होगी 

वही ग्रामों में लेखपाल द्वारा सही सर्वे नहीं किया जा रहा है जिसे सही सर्वे करा कर मुआवजा दिलाया जाए वहीं नदीगांव बिकास खण्ड के ग्राम बरहा में देवीजी के मंदिर पर लगे हेण्डपम्प को रीबोर कराते हुये ग्राम परासनी तथा अर्जुनपुरा में नाला की खुदाई करायी जाए वहीं पड़री में अधिनिर्मित अस्पताल को पूर्ण कराते हुए भेंड़ पचीपुरा के बीच फक्कड़ बाबा मंदिर पर टूटे चकरोड को डलवाया जाए इस दौरान तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल महेंद्र कुमार राम सिंह मलखान सिंह राजेश पटेल अरविंद पटेल कौशल किशोर दीपू पटेल दुर्गा प्रसाद भगवान सिंह सुनील कुमार राजेंद्र पाल चंद्रपाल सिंह अनिरुद्ध कुमार सिंह डॉक्टर पी डी निरंजन सौरभ पटेल लालजी पटेल बृजेश कुमार सहित तमाम भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post