(राकेश कुमार)
माधौगढ़(जालौन)। हाल ही में आए आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने जनपद जालौन के कई क्षेत्रों में किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसको लेकर भारतीय किसान संघ, उत्तर प्रदेश (जनपद जालौन, कानपुर प्रांत) ने उप जिलाधिकारी राकेश सोनी को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत दिलाने की मांग की है।ज्ञापन के अनुसार 8 अप्रैल 2026 को आए तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के कारण खासतौर पर माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्रामों में गेहूं सहित अन्य फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। किसानों की खड़ी फसलें गिरकर नष्ट हो गईं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ा है।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने 5 अप्रैल 2026 को हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया कि किसानों की समस्या को प्रशासन तक पहुंचाया जाए। संगठन ने मांग की है कि प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर कम से कम 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। संगठन ने विद्युत विभाग से तत्काल मरम्मत कर 24 घंटे बिजली बहाल करने की मांग की है।इसके अलावा किसानों ने यह भी मांग रखी है कि जिन फसलों की खरीद सरकारी केंद्रों पर होनी है, वहां नुकसानग्रस्त फसल को भी प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। साथ ही, जिन किसानों का नाम ऑनलाइन पंजीकरण में नहीं जुड़ पाया है, उनका भी शीघ्र पंजीकरण कराया जाए।भारतीय किसान संघ ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सर्वे कराकर राहत कार्य शुरू किए जाएं और किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।ज्ञापन पर संगठन के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सक्सेना , जिला मंत्री आनंद द्विवेदी, सह जिला मंत्री रविंद्र सिंह राजावत, प्रांतीय अध्यक्ष साहब सिंह चौहान, रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र सिंह राजावत, माधौगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विश्राम सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष कुठौद धर्मेंद्र शिवहरे आदि कई पदाधिकारियों के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं, जिन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।
फोटो परिचय- उपजिलाधिकारी राकेश सोनी से वार्ता करते किसान
फोटो परिचय- उपजिलाधिकारी राकेश सोनी से वार्ता करते किसान
Post a Comment